Breaking News

नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग: 30 झुलसे-बेहोश हुए, लपटों के बीच से निकाले गए 250 लोग


उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-चार स्थित में विद्युत मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आज गुरुवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फंसे करीब 250 कर्मियों को दमकल विभाग ने बचाया। साथ ही घायल हुए 30 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। दमकल कर्मियों ने करीब 30 गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पा लिया। 
फैक्ट्री में भीषण आग में 250 लोगों की जिंदगी बाल-बाल बच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लपटों के बीच फंसे कर्मचारियों को निकाल लिया। हालांकि, कई लोग मामूली रूप से झुलस गए तो कुछ धुएं में बेहोश हो गए थे और कुछ भगदड़ में जख्मी हो गए। ऐसे 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments