जयपुर में ट्रैफिक पुलिस और वकील के बीच हंगामा
जयपुर के सोडाला स्थित रामनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक एडवोकेट के बीच चालान को लेकर विवाद हो गया।
सोडाला एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया- ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जांच के दौरान एडवोकेट को रोककर चालान की कार्रवाई करनी चाही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़कर हंगामे में बदल गई।
वहीं, वकील ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदतमीजी की। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर अन्य वकील भी पहुंच गए, जिससे माहौल और गर्मा गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश कर मामला शांत करवाया।

No comments