Breaking News

जैसलमेर में एक साथ 11 सायरन बजाए:ऑपरेशन सिंदूर के बाद नया सिस्टम लगाया


जैसलमेर में आज शुक्रवार को एक बार फिर से एक साथ 11 सायरन की टेस्टिंग की गई। करीब 5 मिनट की टेस्टिंग में पूरा शहर सायरन की आवाज से गूंज गया था।
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को देखते हुए 11 जगहों पर डिजिटल सायरन सिस्टम लगाए गए है। यह सायरन सिस्टम पूरी तरह से हाई-टेक है। नगर परिषद की इलेक्ट्रिक विंग ने इसे जीएसएम तकनीक पर आधारित बनाया है, जिसमें सिम कार्ड का उपयोग किया गया है।

No comments