Breaking News

राजस्थान के इस गांव में नहीं एलपीजी की कोई किल्लत: 4 साल से नहीं मंगवाया सिलेंडर


देशभर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर जगह-जगह लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं, राजस्थान में एक ऐसा गांव है, जहां इस किल्लत का कोई असर नहीं है।
ये है भीलवाड़ा की आसींद तहसील का गांव मोतीपुर। यहां के 120 परिवारों के पास घरेलू गैस के संकट से निपटने का एक नायाब बायोगैस मॉडल है। 
घर में बायो गैस प्लांट लगाए हुए आज 3 साल से भी ज्यादा हो गए। इस दौरान एक भी एलपीजी सिलेंडर घर लाने की जरूरत नहीं पड़ी। परिवार का खाना बनाना हो, पानी गर्म करना हो या दुधारू जानवरों के लिए पशु आहार बनाना हो, सारे काम इस प्लांट की मदद से हो जाते हैं।

No comments