अर्धकुंभ 2027: साधुओं को आईडी और आधार कार्ड दिखाना होगा अनिवार्य
अर्धकुंभ-2027 हरिद्वार और सिंहस्थ कुंभ-2028 उज्जैन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बड़ा निर्णय लिया है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हरिद्वार अर्धकुंभ और सिंहस्थ कुंभ मेले में किसी भी साधु-संत को बिना आधिकारिक पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही, साधुओं को अपना आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।

No comments