विदेशी मेहमानों पर चढ़ा राजस्थानी स्वाद का खुमार
पर्यटन नगरी जोधपुर अपनी ऐतिहासिक विरासतों और नीली गलियों के लिए तो दुनिया भर में मशहूर है ही. लेकिन अब यहाँ आने वाले विदेशी मेहमान यहाँ की पारंपरिक रसोई और स्वाद के भी मुरीद हो रहे हैं. जोधपुर में इन दिनों एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है जहाँ पर्यटक केवल किले और महल देखने तक सीमित नहीं हैं. बल्कि वे यहाँ के स्थानीय घरों और कैफे में जाकर राजस्थानी व्यंजन बनाना भी सीख रहे हैं. शहर के भीतरी इलाके में स्थित 'ब्लू स्ट्रीट कैफे हाउसÓ में हाल ही में विदेशी मेहमानों ने राजस्थानी मसालों के बीच अपना समय बिताया. और देसी मसालों की खुशबू के साथ स्थानीय जायके को तैयार करने का अनोखा अनुभव प्राप्त किया.

No comments