पुलिसकर्मियों ने महिला कुक के यहां भरा 1.11लाख का मायरा
उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाने में पुलिसकर्मियों को भोजन बनाने वाली महिला के बेटे की शादी में पुलिस थाने की ओर से 1.11 लाख रुपए का मायरा भरा गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर थानाधिकारी से लेकर अन्य पुलिसकर्मी मीराबाई के सुंदरवास स्थित निवास पर पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मी साफा पहने पारंपरिक अंदाज में नजर आए। उनके हाथों में नोटों और कपड़ों से सजे थाल थे। इनके पहुंचने पर मीराबाई की तरफ जोरदार स्वागत-सत्कार किया गया। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने मीराबाई को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान दिया।

No comments