Breaking News

पेयजल संकट से बड़ी राहत; बीसलपुर बांध से 3 पैकेज में बढ़ेगी सप्लाई


जयपुर शहर में लोगों को आगामी गर्मियों में बीसलपुर बांध से अतिरिक्त जलापूर्ति मिलने वाली है। जलदाय विभाग ने आगामी एक अप्रेल से जुलाई तक 3 पैकेज में शहर में रोजाना 2.5 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करने का प्लान तैयार किया है। गर्मी के सीजन में जयपुर शहर में पानी की बढ़ती खपत और डिमांड के मद्देनजर विभाग अप्रेल से जुलाई तक बीसलपुर बांध से तीन चरणों में 7.5 करोड़ लीटर अतिरिक्त जलापूर्ति करने का फैसला किया है।

No comments