Breaking News

अब सिलेंडर भी 'मिलावटीÓ, सामने आए चौंकाने वाले केस,


राजस्थान में काला बाजारी और ज्यादा दाम लेने की घटनाएं तो सामने आती रहीं हैं, लेकिन अब सिलेंडर में ही मिलावट के केस सामने आने लगे हैं। ताजा मामला उदयपुर जिले से हैं। जहां दो अनोखे मामले सामने आने पर हंगामा मच गया। दरअसल उदयपुर जिले के गोगुंदा कस्बे के निवासी मुकेश मेघवाल ने 14 मार्च को गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया था, लेकिन यह महज 9 दिनों में ही खत्म हो गया। शक होने पर सिलेंडर को उल्टा कर फटकारा तो उसमें से पानी निकलने लगा।
इसी तरह दूसरा अनोखा मामला भी उदयपुर से सामने आया। वहां पर पड़ावली गांव में रहने वाले उदयसिंह का सिलेंडर खाली हो गया, खाली होने पर भी उसका वजन कहीं ज्यादा था।

No comments