Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक


देश की सुरक्षा तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अहम बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, डीआरडीओ चेयरमैन और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच भारत की रक्षा तैयारियों, रणनीतिक योजनाओं और सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने पर रहा।

No comments