ग्रामीणों के लिए सिलेंडर बुकिंग के नए नियम लागू
राजस्थाान में ग्रामीण रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए घरेलु सिलेंडर की बुकिंग की टाइमिंग को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। इससे पहले इसी माह कंपनियों ने रसोई गैस की किल्ल्त को देखते हुए बुकिंग अवधि को बढ़ाया था।संचालकों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में उपयोग कम होने के कारण सिलेंडर की बुकिंग भी एक माह या उससे ज्यादा के अंतराल में आती है। जबकि शहरी क्षेत्रों में एक सामान्य परिवार के यहां एलपीजी का उपयोग 25 से 30 दिन के अंतराल में पूरा होता है। इसलिए शहरी उपभोक्ताओं के लिए पहले से ही 25 दिन की बुकिंग का प्रावधान है।

No comments