खारे पानी की वजह से कौशांबी के इस गांव के युवाओं की नहीं हो रही शादी,
उत्तर प्रदेश में सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरा मुरीदन के बरईन का पुरवा गांव मे खारे पानी की वजह से गांव के युवाओं की शादी तक नहीं हो पा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक, गांव मे कही भी हैंडपम्प के का बोर कराया जाता है तो हर जगह खारा पानी निकलता है. जिससे लोगों को पानी को लेकर काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ता है. पानी इतना खारा है कि पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लायक नहीं है. यही वजह है कि जब भी यहां के युवकों के लिए रिश्ते की बात चलती है, तो लड़की पक्ष गांव की पानी की स्थिति जानकर अपने बेटियों के रिश्ते से पीछे हट जाते है.

No comments