Breaking News

सोना 4759 रुपये महंगा हुआ, 3 फीसदी बढ गया चांदी का दाम


अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध से बढ़े तनाव से सोने और चांदी की कीमत में जोरदार तेजी आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 4759 रुपये महंगा होकर 166880 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी भी आज तीन फीसदी उछलकर 291439 रुपये पर ट्रेड कर रही है.
कॉमेक्स पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्पॉट कीमत 1.86 प्रतिशत बढ़कर 5,345.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. वहीं, चांदी भी 0.81त्न की बढ़त के साथ 94.045 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

No comments