Breaking News

चूरू में हाईवे पर दबंगई दिखाने वाला परिवहन निरीक्षक निलंबित


चूरू में परिवहन निरीक्षक की ओर से हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से बर्बरता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर रविवार को सामने आया. वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग भी एक्शन में आया और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने परिवहन निरीक्षक को निलंबित कर दिया और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी. रविवार देर रात पीडि़त यूपी निवासी ट्रक चालक अहसान हसन थाने पहुंचा और परिवहन निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. रतनगढ़ थाना अधिकारी गौरव खिडिया ने कहा कि पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया.

No comments