श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने मोदी को कहा 'थैंक्यू'
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कई देशों में ईंधन संकट पैदा हो गया है. श्रीलंका में भी स्थिति बेहाल है और इस बीच भारत एक बार फिर पड़ोसी देश की मदद के लिए आगे आया है. भारत ने श्रीलंका को ईंधन की एक आपातकालीन खेप भेजी है. इसके लिए श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है.
भारत ने श्रीलंका को 38,000 मीट्रिक टन ईंधन की एक आपातकालीन खेप भेजी है. इस स्टॉक में 20,000 मीट्रिक टन डीजल और 18,000 मीट्रिक टन पेट्रोल शामिल हैं.

No comments