Breaking News

हिमाचल सीमा पर हंगामा, हरियाणा के लोगों ने बरोटीवाला बैरियर किया जाम


हरियाणा से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश को लेकर सोमवार सुबह बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एंट्री टैक्स के विरोध में हरियाणा के लोगों ने हिमाचल सीमा पर स्थित बरोटीवाला बैरियर को बंद कर दिया, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
प्रदर्शनकारियों का गुस्सा प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ फूट पड़ा है। लोगों का आरोप है कि एंट्री टैक्स के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्रियों की बसें और आम लोग बॉर्डर पर फंसे। उद्योगों के अलावा आमजन के रास्ता भी फिलहाल जाम कर दिया गया है।

No comments