Breaking News

खाड़ी में महायुद्ध के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में लगी आग


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 15 दिनों के भीतर 40 त्न से अधिक की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। विशेष रूप से एशिया के बाजारों पर इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है क्योंकि 'हॉर्मुज जलडमरूमध्यÓ जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग इस संघर्ष के कारण प्रभावित हुए हैं।
युद्ध की शुरुआत से पहले, 27 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगभग 73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। आज शनिवार तक यह कीमतें तेजी से बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गईं।

No comments