Breaking News

राजस्थान में मरीजों की सेहत से खिलवाड़: खांसी, बुखार, दर्द व अन्य बीमारियों की दवाईयां जांच में फेल


राजस्थान में दवा बाजार में मरीजों की जान से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। औषधि नियंत्रण विभाग की जांच में बाजार में धड़ल्ले से बिक रही 8 नामी दवाओं के सैंपल मानक गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे हैं। विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए इन दवाओं के संबंधित बैचों की बिक्री पर रोक लगा दी है और कंपनियों को बाजार से स्टॉक वापस लेने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद आयुक्तालय के औषधि नियंत्रक प्रथम अजय फाटक और औषधि नियंत्रक द्वितीय मनोज धीर ने इन दवाओं को 'नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटीÓ घोषित कर दिया।  

No comments