राजस्थान के हर गांव और वार्डों के लिए बनेंगे मास्टर प्लान, सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के हर गांव और शहरी वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
राजस्थान के सीएम भजनलाल ने कहा कि इन योजनाओं में महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों के सुझाव शामिल किए जाएंगे, ताकि योजनाएं लोगों की जरूरतों के अनुरूप बन सके। सीएम भजनलाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों और वार्डों के मास्टर प्लान को लघु, मध्यम और दीर्घ अवधि के आधार पर तैयार किया जाए।

No comments