प्रवेश के लिए नई गाइडलाइन जारी,कक्षा नर्सरी में सभी सीटों पर होंगे नए प्रवेश
राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तथा अन्य राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही नई गाइडलाइन जारी कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए स्पष्ट नियम तय किए गए हैं।
गाइडलाइन के अनुसार महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा नर्सरी की सभी सीटों पर नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यह नियम उन विद्यालयों पर भी लागू होगा जहां पहले से प्री-प्राइमरी कक्षाएं या बाल वाटिका संचालित हो रही हैं।

No comments