गणगौर मेले में बवाल! पत्थरबाजी से तनाव, 7 थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति
राजस्थान के जोधपुर में गणगौर भोलावणी मेले के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना ने शहर के एक इलाके में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ दिया. मेले की खुशियों के बीच अचानक हुई इस घटना से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और तनाव की स्थिति बन गई. हालांकि पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और बड़ा बवाल टल गया.
घटना गणगौर भोलावणी मेले के दौरान हुई. मेले में शामिल लोगों के बीच अज्ञात कारणों से पत्थरबाजी शुरू हो गई. इसके बाद शहर के एक संवेदनशील इलाके में हालात बिगड़ गए.जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज खुद देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

No comments