Breaking News

दौसा में केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा


दौसा जिले में नेशनल हाईवे-21 पर केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आग लग गई. टैंकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराया, जिससे केमिकल का रिसाव हुआ और आग भड़क उठी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. करीब एक घंटे तक हाईवे बाधित रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

No comments