Breaking News

अभेद सुरक्षा के बीच नंगे पैर चलीं द्रौपदी मुर्मू


जब ब्रज की पावन धरा पर श्रद्धा अपने उत्कर्ष पर होती है, तब इतिहास केवल लिखा नहीं जाता, वह स्वयं साकार हो उठता है। शनिवार को ऐसा ही अलौकिक और अविस्मरणीय क्षण देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभेद सुरक्षा घेरे के बीच पूर्ण विनम्रता, आस्था और परंपरा के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर ब्रज की आध्यात्मिक महिमा को चरम पर पहुंचा दिया।
परिक्रमा का शुभारंभ दानघाटी मंदिर से हुआ, जहां राष्ट्रपति ने गिरिराजजी का पंचामृत से अभिषेक कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। दीपू पुरोहित और कुलदीप बाबा के सस्वर मंत्रोच्चारण से वातावरण दिव्य ऊर्जा से अनुप्राणित हो उठा।

No comments