राजस्थान में अब रेहड़ी-ठेले वालों को नहीं लेना होगा लाइसेंस
केंद्र सरकार ने रेहड़ी-ठेले और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए अनुज्ञा-पत्र को आजीवन वैध कर दिया है. अब लाइसेंस रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि सालाना फीस और रिटर्न भरना अनिवार्य रहेगा. इस फैसले से करीब 3.5 करोड़ छोटे व्यापारी लाभान्वित होंगे और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है.
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि इन संशोधनों से कानून की अनुपालना सुगम होगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा. सरकार ने बीयूवीएम की वर्षों से चली आ रही मांग कि लाईसेन्स आजीवन किया जायें.

No comments