Breaking News

घर में घुसे 'पुलिसÓ बनकर अपराधी! हथियारों के दम पर एनआरआई को उठाने की कोशिश


अजमेर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां कनाडा निवासी एक एनआरआई के अपहरण करने की कोशिश की गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, सागर विहार इलाके में स्थित एक घर पर कार में सवार तीन लोग पहुंचे. उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए घर का दरवाजा खुलवाया और वारंट होने की बात कही. शुरुआत में उनकी बातों पर भरोसा किया गया, लेकिन जल्द ही उनकी गतिविधियों पर संदेह होने लगा.

No comments