Breaking News

कलेक्टर और आईजी को कंधों पर बैठाकर नाचे पुलिसकमीर्:


राजस्थान  के कई जिलों में आज पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं। अजमेर पुलिस लाइन में अफसरों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। डीजे की धुनों पर डांस किया।
पुलिसकर्मियों ने अजमेर कलेक्टर लोकबंधु और आईजी राजेंद्र सिंह को कंधों पर बैठाकर डांस किया। वहीं, एसपी वंदिता राणा काला चश्मा लगाकर होली खेलने पहुंचीं। उन्होंने जवानों को रंग लगाकर जश्न मनाया। कोटा में एसपी तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने राजस्थानी वेशभूषा में रंग-गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया। 

No comments