Breaking News

वीसी में निशुल्क किताबों व शिक्षकों के प्रमोशन पर होगा मंथन


राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कमर कस ली है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक सीताराम जाट ने 5 मार्च को प्रदेशभर के शिक्षा अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। बैठक में प्रदेश के सभी संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी , जिला शिक्षा अधिकारी , डायट के प्रधानाचार्य, सीबीईओ और सभी पीईईओ व यूसीईईओ को अनिवार्य रूप से संबंधित डीओआईटी केंद्रों से जुडऩे के निर्देश दिए गए हैं।

No comments