इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार
जयपुर के हरमाड़ा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से एडवांस राशि ठगने वाले गिरोह के तीन शातिर ठगों राजेन्द्र कुमार यादव, रोहित सैनी और योगेश टांक को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 1 फर्जी बिल्टी बुक और 15550 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और ऑनलाइन बिजनेस डायरेक्टरी पर ए-4 साइज पेपर, मेडिकल किट और वॉलपेपर जैसे सामान के आकर्षक दामों पर फर्जी विज्ञापन डालते थे।

No comments