कैलादेवी में चैत्र लक्खी मेले के आगाज से पहले रौनक, श्रद्धालुओं की बढ़ी आवक
करौली में आस्था धाम कैलादेवी में चैत्र नवरात्र का प्रसिद्ध लक्खी मेला 16 मार्च से शुरू होगा, लेकिन श्रद्धालुओं की आवक शीतलाष्टमी पूजा के बाद से ही बढऩे लगी है। प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह चार बजे से देर रात तक दर्शनार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
करीब तीन किलोमीटर तक फैले मेला क्षेत्र में दुकानों की सजावट शुरू हो चुकी है। खिलौनों, मिठाइयों, धार्मिक वस्तुओं और ग्रामीण जीवन से जुड़ी चीजों की दुकानें श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। मेले के आरंभ से पहले ही वातावरण में उत्साह और भक्ति का रंग घुल चुका है।

No comments