मौसम का यू-टर्न! गर्मी गायब, बारिश-गर्जना से पारा धड़ाम
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब बादलों की मेहरबानी से मौसम सुहावना हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
इस बदलाव ने न सिर्फ गर्मी से राहत दी है, बल्कि दिन और रात के तापमान में भी 2 से 8 डिग्री तक की कमी देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 मार्च को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी जारी रहने के आसार हैं।

No comments