यूएस से एलपीजी और रूस से कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचे दो जहाज
देश में इस समय एलपीजी का संकट आया हुआ है और सबसे बड़ा कारण है ईरान का युद्ध। ऐसे में भारत में जारी ईंधन संकट के बीच एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। देश के सबसे बड़े अंडरग्राउंड एलपीजी यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस स्टोरेज पर अमेरिका और रूस दोनों के जहाज एलपीजी और कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचे हैं। खास बात है कि रूसी तेल को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव पैदा हो गया था। वहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज फंसने के चलते देश में गैस की किल्लत शुरू हो गई थी।

No comments