Breaking News

सांड ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचला: जोधपुर रेफर


ढीढस-बालोतरा के निकटवर्ती खरंटिया कृषि फार्म पर एक सांड ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। घटना रात करीब तीन बजे उस समय हुई जब बच्चा अपने पिता के साथ खेत में सो रहा था। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे तत्काल धुंधाड़ा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। जोधपुर में उसका इलाज जारी है।

No comments