मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर
अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में आज अल सुबहे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। अचानक रॉन्ग साइड से आ रहे मिनी ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मिनी ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर लगने के बाद दोनों गाडिय़ां उछाल कर जहां गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मिनी ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त किया है।

No comments