अजमेर में खटीक समाज ने कलेक्ट्रेट घेरा
दिल्ली में होली के दिन तरुण खटीक की हत्या के मामले में खटीक समाज ने शुक्रवार को अजमेर में प्रदर्शन किया। समाज के लोग रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की। अखिल भारतीय खटीक महासभा के बैनर तले समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से हत्या के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। समाज ने मांग पूरी नहीं होने पर राजस्थान में आंदोलन की चेतावनी दी है।

No comments