Breaking News

जालोर में स्कॉर्पियो से 80 किलो अफीम का दूध जब्त


राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांचौर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर करीब 80.724 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया है. इस दौरान इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि पाली से सांचौर की ओर बड़ी मात्रा में अफीम की खेप सप्लाई की जा रही है. 

No comments