Breaking News

जोजरी नदी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने थपथपाई राजस्थान सरकार की पीठ


पश्चिमी राजस्थान की लाइफलाइन कही जाने वाली जोजरी, बांडी और लूणी नदी तंत्र को प्रदूषण से बचाने की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. बुधवार 18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राजस्थान सरकार के प्रयासों और उच्च स्तरीय इकोसिस्टम ओवरसाइट समिति के काम की जमकर सराहना की. एडिशनल एडवोकेट जनरल शिव मंगल शर्मा की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है.
सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार की ओर से पेश हुए एएजी शिव मंगल शर्मा ने कोर्ट को बताया कि जस्टिस संगीतम लोढ़ा समिति की सभी प्रशासनिक और व्यवस्थागत चिंताओं को दूर कर दिया गया है. 

No comments