अजमेर में फैक्ट्री में लगी आग:गत्ता और कागज जलकर राख
अजमेर में आज सुबह करीब 11 बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग में फैक्ट्री में रखा गत्ता और कागज जल गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना आदर्श नगर थाना इलाके की है।
थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर दीपक उद्योग गत्ता फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्ता और कागज रखे थे। आज सुबह अचानक आग लग गई और लपटें उठने लगी। आग की लपटों को देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

No comments