Breaking News

गैस संकट के बीच बड़ा फैसला, 8 साल बाद भारत ने उठाया अहम कदम


भारत में कुकिंग गैस का संकट अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने करीब 8 साल बाद ईरान से एलपीजी खरीदी है। इससे पहले जून 2018 में भारत ने आखिरी बार ईरान से गैस आयात की थी।
इस बार खरीदी गई खेप में लगभग 43,000 टन ब्यूटेन और प्रोपेन शामिल हैं। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा भी देश की सिर्फ आधे दिन की जरूरत ही पूरी कर पाएगी। 

No comments