सर्राफा व्यापारी की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग
भरतपुर के नदबई कस्बे में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चौपड़ा की गले में गोली मारकर हत्या कर दी और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद शहर में गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारी सड़कों पर उतरे आए और पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया।
आज सुबह होते ही व्यापारी व सर्व समाज के लोग अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए। विरोध स्वरूप नदबई का पूरा बाजार बंद रहा। व्यापारी संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

No comments