सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अब कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर मिलेगा मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड वैक्सीन को लेकर एक बड़ा निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों इससे नुक्सान हुआ है उन्हें इसका मुआवज़ा दिया जाएगा। उन लोगों के लिए मुआवजा नीति तैयार की जाए।
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभावों पर नजर रखने के लिए वर्तमान में जो भी तंत्र कार्य कर रहा है, उसे न केवल जारी रखा जाए, बल्कि उसे और भी सुदृढ़ किया जाए। कोर्ट ने इस बात पर विशेष बल दिया कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से जुड़ा डेटा नियमित अंतराल पर आम जनता के लिए सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

No comments