Breaking News

राजस्थान में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट:जयपुर का पारा चढ़ा, रेगिस्तानी जिलों में बादल छाए


मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 28 मार्च को 8 जिलों में आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू होने का अलर्ट जारी किया है। 25 से 27 मार्च तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राज्य के पश्चिमी हिस्से पर एक्टिव है, जिसके प्रभाव से सरहदी जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शेष हिस्से में मौसम साफ रहेगा।

No comments