Breaking News

रोजगार सहायता शिविर में उमड़े बेरोजगार


श्रीगंगानगर में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की ओर से बुधवार सुबह दस बजे पुलिस लाइन के सामने स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयाोजन किया गया। इस शिविर में श्रीगंगानगर जिलेभर के करीब चार सौ बेेरोजगार शामिल हुए।
उप क्षेत्रीय कार्यालय की संयुक्त निदेशक शर्मिला ने बताया कि रोजगार सहायता शिविर में पन्द्रह से अधिकक निजी क्षेत्र की विभिन्न बीमा कम्पनियों, एग्रीकल्चर, फाइनेंस, आईटी, बैंकिंग सेकटर द्वारा दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक तथा आईटीआई उत्र्तीण आशार्थियोंं के चयन के लिए नौकरी संबंधित कागजात लिए गये। इनमें से चयनित बेरोजगार युवाओं को उक्त कम्पनियों एवं संस्थाओं द्वारा रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

No comments