Breaking News

घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला


श्रीगंगानगर के मटीलीराठान में एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक घर में घुस कर दो भाईयों पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार गांव के वार्ड नं. 14 निवासी धर्मवीर सिंह उर्फ अजय सिंह ने रिपोर्ट दी कि 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह घर का सामान लेने दुकान पर गया था। वहां अभिषेक सिंह पुत्र राजू सिंह (वार्ड नं. 13) दो अन्य युवकों के साथ आया और उसे धमकाते हुए मारपीट की। दो युवकों के चेहरों पर नकाब होने से उनकी पहचान नहीं हो सकी। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें धर्मवीर की ठुड्डी तथा उसके भाई संदीप सिंह के सिर पर चोट आई। मोहल्लेवासियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

No comments