मोबाइल टावर से उपकरण चोरी
श्रीविजयनगर क्षेत्र के 6 वीएलएम-बी स्थित मोबाइल टावर से एयरटेल कंपनी की आरआरयू (रेडियो रिमोट यूनिट) चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दीपसिंह कॉलोनी बसंती चौक, श्रीगंगानगर निवासी सिक्योरिटी सुपरवाइजर 65 वर्षीय भूराराम कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि 24 फरवरी 2026 को रात 12:38 बजे एयरटेल एफ एम की ओर से सूचना मिली कि 6 बीएलएम-बी साइट का एक सेक्टर डाउन है। तकनीशियन द्वारा जांच करने पर साइट लगा आरआरयू गायब है।

No comments