कालिका पेट्रोलिंग व एंटी रोमियो टीम ने मनरेगा महिलाओं को किया जागरूक
श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 एवं 2 तथा एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शहर में सघन गश्त, विशेष चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान जारी है। दोनों यूनिट की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर मनरेगा महिला मजदूरों को किसी भी मुसीबत में पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया।
अभियान के दौरान आवारागर्दी कर रहे बाइक सवारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। तेज गति, स्टंटबाजी, बिना हेलमेट वाहन चालकों को रोककर चालान/समझाइश दी गई। शहर के प्रमुख पार्कों में आर्मयादित रूप से बैठे जोड़ों को शालीनता एवं सामाजिक मर्यादा बनाए रखने की समझाइश दी गई।

No comments