Breaking News

सिटी से दो और बाइक चोरी


श्रीगंगानगर शहर के पुरानी आबादी व कोतवाली थाना क्षेत्र की लक्कड़मंडी से एक-एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी आबादी पुलिस के अनुसार कुंज विहार निवासी गुरमीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति दोपहर के समय मेरे घर के बाहर खड़ी मेरी बाइक चोरी करके ले गया। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव 10 एमएल निवासी संदीप सुथार की बाइक लक्कड़मंडी रोड़ से चोरी हो गई। संदीप की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

No comments