सूरतगढ़ मार्ग पर कैंटर पेड़ से टकराया, चालक की मौत
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ मार्ग पर गांव महियांवाली बस स्टेंड पर सोमवार दोपहर को कैंटर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी मामूली रूप से घायल हो गया।
घटना सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चूनावढ़ पुलिस थाना के एएसआई उदयभान ने बताया कि कैंटर में शीशा लदा हुआ था। कैंटर सूरतगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार के चालक ने अचानक कार को 6 एमएल की तरफ मोड़ दिया। कार को बचाने के चक्कर में चालक अनियंत्रण खो बैठा और कैंटर बस स्टेंड महियांवाली पर स्थित बरगद के पेड़ में घुस गया।

No comments