बसों की हड़ताल शुरू:टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी किया समर्थन, जोधपुर में बेअसर रहा चक्का जाम
राजस्थान में परिवहन विभाग की स्लीपर बसों पर कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सरकार और बस मालिकों के बीच दिनभर चली बातचीत बेनतीजा रहने के बाद यह फैसला लिया गया। हड़ताल के चलते प्रदेश की करीब 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसों का संचालन बंद हो गया है, जिससे त्योहारी मौसम में लाखों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रोडवेज बसों पर अब यात्रियों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, कई रूटों पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है, जिससे शहरों में टूरिस्ट टैक्सी की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, जोधपुर में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन की चक्का जाम हड़ताल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

No comments