Breaking News

देर रात पुलिस में बड़ा फेरबदल 21 आईपीएस के तबादले


राजस्थान सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस के तबादले किए हैं। एडीजी क्राइम विपिन कुमार पाण्डेय होंगे। इस पद पर रहे हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय लगाया गया है।
राहुल प्रकाश को वापस आईजी जयपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। बीकानेर रेंज की जिम्मेदारी आईजी ओमप्रकाश द्वितीय को सौंपी गई है। अभी दिसम्बर, 2025 में पदोन्नत होकर एसपी से डी आईजी बने अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं दी गई हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एक और तबादल सूची आएगी।

No comments