Breaking News

राजस्थान के सीबीएसई परीक्षार्थियों को होलिका दहन के दिन देनी होगी परीक्षा


राजस्थान में होली के दिन सीबीएसई की परीक्षा कराने को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड से जवाब मांगा है। इस पर सीबीएसई ने मंत्रालय को स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। बोर्ड ने लिखित जवाब में कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय सभी प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों का ध्यान रखा गया है। हालांकि, राज्यों के कैलेंडरों का अध्ययन नहीं किया गया।
राजस्थान में 2 और 3 मार्च को होली मनाई जा रही है। ऐसे में 2 मार्च को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा तय कर दी है। इससे राजस्थान के हजारों बच्चों को होलिका दहन के दिन परीक्षा देने को मजबूर होना पड़ रहा है।

No comments